फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से वार कर युवक की हत्या: जौनपुर में पीट-पीटकर युवक को मार डाला, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

Fri, 11 Sep 2026 12:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में रॉड से पीट- पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना से रामदयालगंज में तनाव का माहौल हो गया। नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में शुक्रवार सुबह 22 वर्षीय विशाल यादव की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद बाजार में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जौनपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव और एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स और स्वाट सर्विलांस की टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस ने परिजनों को बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि परिवार के लोग काफी आक्रोशित हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस पहुंची तो दिखा लोगों का आक्रोश
जाम और हंगामे की सूचना पर लाइन बाजार थाने की पुलिस के साथ आसपास के थानों से भी फोर्स मौके पर पहुंच गई। लाइन बाजार पुलिस को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखा। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया।

ग्रामीणों के अनुसार, विशाल की हत्या पुरानी रंजिश में की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसे घेरकर सरिया और रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में दबिश
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें