जौनपुर के कठार गांव के खेतों में 12 फीट लंबे अजगर को देख पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम भी वन्यजीव की विशाल काया को देख बड़ी सवधानी से इसे काबू किया। बता दें कि इसे पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
मछलीशहर विकास खंड के ग्राम पंचायत भटेवरा के कठार गांव मे बसुही नदी के किनारे एक विशाल अजगर मिलने से हडकम्प मच गया लोगो के सूचना पर पहुचे वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को पकडा तब लोगो ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भटेवरा के कठार गांव मे मंगलवार की सूबह बसुही नदी के किनारे राजमणि यादव के खेत के पास एक विशालकाय अजगर बैठा था राजमणि यादव की लडकी खेत की तरफ गयी तो वह डर के मारे सूचना घर वालो को दी मौके पर पहुंचे घर वालो ने तत्काल गांव के ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिह को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दिया तो वन विभाग के 4 कर्मी मौके पर पहुंच गये और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में सफल रहे, अजगर 12 फीट लम्बा था।