फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क दुघर्टनाओं में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक अस्पताल सतहरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक युवक प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था।
विज्ञापन




मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर मधूपुर गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने गोरेलाल सरोज (40) को टक्कर मार दी। मधूपुर गांव निवासी गोरेलाल मछली का कारोबार करता था। दूसरी घटना मुंगराबादशाहपुर-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित इटहरा बॉर्डर पर हुई। प्रतापगढ़ के फतनपुर थाने के पचहटिया खुर्द निवासी कमलेश यादव (25) एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी था। वह ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें