फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा अजगर देखा नहीं होगा : खेतों में बना रखा था ठिकाना, जौनपुर के कठार गांव में मचा हडकंप, वन विभाग ने पकड़ा

Tue, 10 Dec 2024 08:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के कठार गांव के खेतों में 12 फीट लंबे अजगर को देख पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम भी वन्यजीव की विशाल काया को देख बड़ी सवधानी से इसे काबू किया। बता दें कि इसे पकड़ने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
 
विज्ञापन
12 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मछलीशहर विकास खंड के ग्राम पंचायत भटेवरा के कठार गांव मे बसुही नदी के किनारे एक विशाल अजगर मिलने से हडकम्प मच गया लोगो के सूचना पर पहुचे वन विभाग के कर्मियों ने अजगर को पकडा तब लोगो ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत भटेवरा के कठार गांव मे मंगलवार की सूबह बसुही नदी के किनारे राजमणि यादव के खेत के पास एक विशालकाय अजगर बैठा था  राजमणि यादव की लडकी खेत की तरफ गयी तो वह डर के मारे सूचना घर वालो को दी मौके पर पहुंचे घर वालो ने तत्काल गांव के ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिह को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी ग्राम प्रधान ने वन विभाग को सूचना दिया तो वन विभाग के 4 कर्मी मौके पर पहुंच गये और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में सफल रहे, अजगर 12 फीट लम्बा था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें