फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुष्टिकरण पर योगी सरकार ने लगाया अंकुश: महेश श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने से पहले धर्म, जाति और क्षेत्रवाद के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अंकुश लगाया है।
विज्ञापन

महेश क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में सोमवार को आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले इटावा, सैफई से नियुक्ति पत्र जारी होते थे और एक ही विशेष जाति वर्ग के लोगों को नौकरियां मिलती थीं। बिजली भी प्रदेश में कुछ वीआईपी जिलों में ही 24 घंटे मिलती थी। प्रदेश के अन्य स्थानों को शायद ही 8 से 10 घंटे भी बिजली मिल पाती हो। इसके अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के ताज कश्मीर पर 370 के रूप में जो कलंक लगा था, उसे मिटा दिया। सभी गरीबों को छत उपलब्ध कराई जा रही है और करोड़ों शौचालय अब निर्मित कराए जा चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय रामविलास पाल और पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुशील मिश्रा, प्रमोद सरोज सेवानिवृत्त पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी प्रसाद श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अजय श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अनुराग सिन्हा, प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. विभव सिन्हा, नितेश जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन लाल अग्रहरि, शिशिर उमर वैश्य, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश गिरी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, संतोष जायसवाल, रमेश सरोज, हरिओम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन कृपा शंकर श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें