जौनपुर। वाजिदपुर स्थित अपना दल एस के पार्टी कार्यालय में रविवार को बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहा कि अपना दल एस ने मिशन 2027 की तैयारियां अभी से बूथ स्तर तक प्रारंभ कर दी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को लेकर पूरे मनोयोग से जुट जाने को कहा।
विशिष्ट अतिथि गेहकरन पटेल ने कहा कि पार्टी घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवनाथ पटेल और संचालन उदयभान पटेल ने किया। इस मौके पर अनिल जायसवाल, विनोद यादव, मानसिंह पटेल, डॉ. प्रदीप पटेल, हरीराम वर्मा, सुरेश प्रजापति, जयप्रकाश पटेल, डॉ. नरेन्द्र बहादुर पटेल, उदयभान पटेल, इन्द्रभूषण सिंह, ओमप्रकाश मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।