फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के कारो गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को मकान की पेंटिग करते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

कारो गांव निवासी जगदीश्वर बिंद (40) गांव में ही रहकर मकान के पेंटिग का काम करते थे। गांव के ही विमलेश दुबे के यहां जाकर मकान का पेंटिंग का काम कर रहे थे। उसी समय मकान के दीवार में लगे प्लग को निकाल रहे थे। करंट की चपेट में आ गए।जिससे जगदीश्वर बिंद के हाथ झुलस गया और वह नीचे गिर गए। जब तक लोग कुछ समझते, उनकी मौत गई। मौत की सूचना जैसे ही लगी, लोग पहुंचकर शव को अपने घर लाए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई संजय यादव ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें