फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी का मकान गिराने के मामले में 21 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में सोमवार की रात मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान का मकान बुलडोजर से गिराने और लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम 14 नामजद समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पीडि़त फतेहबहादुर चौहान (पूर्व प्रधान) ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पड़ोसी त्रिभुवन प्रजापति और संजय प्रजापति से एक जमीन को लेकर पुराना विवाद था। इसमें उसने नामांतरण के बाद छह फरवरी 22 को उपजिलाधिकारी मडि़याहूं तथा तहसीलदार के आदेश पर थाने की पुलिस और राजस्व टीम की उपस्थिति में एक कमरा पोख्ता और दो टिन शेड बनवाया था। सोमवार की रात लगभग डेढ़ बजे पड़ोसी लाठी डंडे से लैस बड़ी संख्या में साथियों के साथ मकान पर धावा बोल दिए। वह लोग भागकर किसी तरह जान बचाए। विपक्षी जेसीबी लगाकर मकान गिरा दिए और लोहे के गार्डर सहित अन्य सामान ट्रैक्टर से उठा ले गए। पीडि़त ने रात में ही पुलिस को सूचित करते हुए मंगलवार को थाने पर पहुंच कर घटना में शामिल 14 नामजद और 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने बुधवार देर शाम तहरीर के आधार पर त्रिभुवन प्रजापति, संजय प्रजापति, ओमप्रकाश चौहान सहित 14 नामजद तथा पांच से सात अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें