फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ढलाई मिक्सर मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीकलां गांव में एक कटरा निर्माण के लिए ढलाई की मिक्सर मशीन फिट करते समय रस्सी टूट जाने से मशीन से दबकर श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जनपद के जगगापुर गांव निवासी भोला वनवासी (30) पुत्र प्रहलाद क्षेत्र के जमदहा गांव में रिश्तेदारी में रहकर मजदूरी करता था। रविवार की शाम क्षेत्र के मानी कलां में वह अन्य मजदूरों के साथ ढलाई मिक्सर मशीन के साथ मानी कलां के पुरानी बाज़ार में फिरोज अहमद के निर्माण स्थल पर मशीन फिट कर रहा था। इस दौरान मशीन की रस्सी टूट गई और भोला मशीन में दब गया। गंभीर रूप से घायल भोला को गांव के निजी चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे अन्यत्र ले जाया जा रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें