जौनपुर। जनपद की नौ विधानसभा सीटों पर सात मार्च को चुनाव है। इन सीटों से माननीय बनने का सपना संजोए 121 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 35,10,929 मतदाताओं को करना है। इसमें 18,26,577 पुरुष तो 16,84,206 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके चलते सभी प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर मतदाताओं के दिल-दिमाग में जगह बनाने के लिए हर हथकंडे़ अपना रहे हैं। ऐसे में उन्हें पुरुष मतदाताओं के साथ-साथ महिला मतदाताओं का भी विशेष ख्याल करना पड़ रहा है, क्योंकि साल 2017 के मतदान के आंकड़ों को देखे तो पुरुष मतदाताओं से आगे बढ़कर महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ऐसे में अगर इस बार इन्हें किसी प्रत्याशी ने नजर अंदाज किया तो निश्चित ही उन्हें चुनाव में भारी पड़ जाएगा, क्योंकि महिलाएं इस बार भी बढ़चढ़कर चुनाव में हिस्सा लेने की तैयारी में है। इसके लिए कई सामाजिक संगठन अपने स्तर से आधी आबादी को जागरुक करने में लगे हुए हैं।
इस बार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घर-घर जा रहे हैं। वे हर संभव महिला मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अपील कर रहे हैं। इसके लिए वे भाई, बहन, मां, दादी, चाची, भाभी जैसे शब्द का प्रयोग कर रहे हैं, क्योंकि सभी प्रत्याशियों के दिमाग में साल 2017 का चुनाव परिणाम है। इस बार बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में 1,08,663 पुरुष तो 1,07,178 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा शाहगंज में 2,10,557 पुरुष के अलावा 1,96,559 महिला वोटर हैं। इसी तरह जौनपुर (सदर) क्षेत्र में 2,27,848 पुरुष और 2,07,633 महिला, मल्हनी में 1,94,460 पुरुष तो 1,84,370 महिला, मुंगराबादशाहपुर में 2,02,933 पुरुष तो 1,83,194 महिला, मछलीशहर में 2,10,479 पुरुष तो 1,91,295 महिला, मडि़याहूं में 1,75,735 पुरुष तो 1,61,287 महिला, जफराबाद में 2,08,686 पुरुष तो 1,89,247 महिला और केराकत में 2,15,216 पुरुष तो 2,00,443 महिला मतदाता हैं, जो चुनाव में निर्णायक साबित होंगी। इस कारण इनकी अनदेखी प्रत्याशियों को भारी पड़ जाएगी। इस बात का ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों ने महिलाओं की टोली भी उतार दी है, जिसमें उनके घर की भी महिलाएं शामिल हैं।
साल 2017 के चुनाव के दौरान पड़े मतों पर एक नजर
बदलापुर
कुल मतदाता-312736
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-89433
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-100520
कुल मतदान-189953
मतदान प्रतिशत60.74
शाहगंज
कुल मतदाता-3351369
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-104817
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान--108108
थर्ड जेंडर द्वारा किया गया मतदान-1
कुल मतदान-212926
मतदान प्रतिशत-60.60
जौनपुर
कुल मतदाता-390498
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-111089
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-113389
थर्ड जेंडर मतदाता द्वारा किया गया मतदान-2
कुल मतदान-224480
मतदान प्रतिशत-57.49
मल्हनी
कुल मतदाता-345672
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-97370
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-108888
कुल मतदान-206258
मतदान प्रतिशत-59.67
मुंगराबादशाहपुर
कुल मतदाता-354027
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-96525
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-107097
थर्ड जेंडर मतदाताओं द्वारा किया गया मतदान-2
कुल मतदान-203624
मतदान प्रतिशत-57.53
मछलीशहर
कुल मतदाता-364975
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-95528
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-111995
कुल मतदान-207523
मतदान प्रतिशत-56.86
मडि़याहूं
कुल मतदाता-307834
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-84783
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-94505
कुल मतदान-179288
मतदान प्रतिशत-58.24
जफराबाद
कुल मतदाता-367865
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-96583
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-109508
कुल मतदान-206091
मतदान प्रतिशत-56.02
केराकत
कुल मतदाता-387949
पुरुषों द्वारा किया गया मतदान-105666
महिलाओं द्वारा किया गया मतदान-120674
कुल मतदान-226340
कुल मतदान प्रतिशत 58.34