फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सा ने चिकित्साधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। आयुष चिकित्सक ने सीएचसी केराकत के अधीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने और न देने पर बर्खास्त करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक का कहना है कि वह रोज ड्यूटी पर आती हैं, फिर भी परेशान करने के लिए अनुपस्थित कर दिया जाता है। चिकित्सा अधीक्षक वेतन में हिस्से की मांग करते हैं, विरोध पर बर्खास्त कराने की धमकी देते हैं। महिला चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर देने के बाद जिलाधिकारी से भी शिकायत की बात कही है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक एके सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। केराकत कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने कहा कि महिला चिकित्सक कोतवाली आईं थी, मामला सज्ञान में है, कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामला स्वास्थ्य विभाग का है तो जो उच्चाधिकारियों का आदेश होगा उसका पालन होगा। वहीं सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो जांच कराऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें