जिले के लाइनबाजार, जफराबाद और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के निकट दो बाइक की सीधी टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर गांव निवासी कलावती देवी पत्नी गिलहर (55), जियालाल (40) और बाबा (30) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जौनपुर शहर की ओर आ रहे थे। वे फूलपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला कलावती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जयालाल और बाबा घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी ओंकार नाथ(38) और उनके रिश्तेदार अजय कुमार (24) निवासी पवई गोवा घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जियालाल की हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
वहीं, जफराबाद के महरूपुर के पास बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बरसठी थाना क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी धीरज (18) पुत्र लालचंद्र अपने चचेरे भाई सूरज (20) के साथ बाइक से कहीं जा रहा था कि वह हादसे का शिकार हो गया। धीरज की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सूरज को जिला अस्पताल पुहंचाया गया। कोतवाली के शकरमंडी चौक के पास दोपहर को ट्रैक्टर की चपेट में आए राम समुझ 50 की अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। वह सरायख्वाजा के दुसरपुर निवासी थ्ाा।
सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार मिसरौली निवासी शिवांशु मिश्र(14) पुत्र जगदीश मिश्र राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज में कक्षा सात की परीक्षा देने जारहा था । वह स्टेशन मोड़ के पास पहुंचा था तभी सुल्तानपुर की तरफ से आरही मैजिक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोगों ने पीएचसी पर भर्ती कराया।