फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जनरेटर में फंसकर महिला के उखड़े बाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। लेदरही गांव में बुधवार की शाम को घर में चल रहे जनरेटर को बंद करने गई महिला उसकी चपेट में आकर घायल हो गई। जनरेटर में बाल फंसने से उसके बाल अलग हो गए। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह जनरेटर बंद किया।
विज्ञापन

इसके बाद उसे आनन-फानन में नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। लेदरही गांव निवासी सद्दाम की पत्नी सहाना (35) बुधवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे घर में चल रहे जनरेटर को बंद करने गई थी।
इसी दौरान वह जनरेटर की चपेट में आ गई। बाल जनरेटर में फंसने से वह घायल हो गई। महिला की चीख सुनकर परिजन दौड़कर पहुंचे और जनरेटर बंद किया। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। घायल का भाई नौशाद अहमद ने बताया कि जनरेटर बंद करते समय सहाना घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें