फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अमेरिका से आए उद्योगपतियों के साथ सीएम से मिले विधायक

विज्ञापन
अमेरिका से आए उद्योगपतियों संग सीएम योगी आदित्यनाथ से उद्योग स्थापना को लेकर वार्ता करते बदलापु - फोटो : Archive
विज्ञापन
बदलापुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र मंगलवार को यूपी में उद्योग स्थापना के लिए उद्योगपतियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मिले। जहां यूपी में उद्योग स्थापना पर सफल चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि यूपी में उद्योग स्थापना के लिए अमेरिका से आए उद्योगपतियों विजय रंगीनेनी पूर्व सीईओ आईटी इन्वेस्टमेंट, एस सिंह तंवर डेवलपमेंट डायरेक्टर सेफ्रान विल्डर्स, रघु वर्मा अध्यक्ष टोपाज कंसलटिंग सर्विसेज मुख्यमंत्री से मिले। जहां उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं, नई परियोजनाओं तथा रोजगार सृजन पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी आज निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण, बेहतर आधारभूत सुविधा के कारण तीव्र औद्योगिक विकास की ओर चल रहा है। विधायक ने बताया कि अमेरिका से आए उद्योगपतियों ने सीएम से मिलकर उद्योग स्थापित करने पर विमर्श किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें