फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला का फंदे से लटकता मिला शव, पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। थाना क्षेत्र के फरीदाबाद गांव के विश्वकर्मा बस्ती में मंगलवार की रात फंदे से एक महिला का शव लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद गांव के विश्वकर्मा बस्ती निवासी विजय कुमार विश्वकर्मा दिल्ली रहते हैं। पत्नी लक्ष्मी विश्वकर्मा शाम को अपने कमरे में गई थीं। काफी देर तक न निकलने पर परिजन आवाज लगाने लगे। कोई प्रतिक्रिया न होने पर कमरे का दरवाजा खोले तो दंग रह गए। लक्ष्मी का शव पंखे में साड़ी के फंदे से लटकता दिखा। दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी की छह साल पहले शादी हुई थी। उससे दो छोटी बेटियां व एक बेटा है। वह कई महीने से अपने सास-ससुर से अलग रह रही थी। रोजी रोटी के सिलसिले से पति दिल्ली रहता है। थानाध्यक्ष के मुताबिक मृतका के भाई मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोडा निवासी राजेश विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति विजय कुमार, सुजीत, अमृतलाल (ससुर), सास, जेठानी किरन शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें