सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर में बुधवार की शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। चालक पिकअप वाहन लेकर भाग गया। पुलिस अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
गांव निवासी शीतला प्रसाद का चार वर्षीय बेटा ऋषभ सड़क के किनारे टहल रहा था। इसी बीच पटैला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए शाहगंज की तरफ ले जा रहे थे, इस बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।