फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला को बंदर ने दौड़ाया, सीढ़ी से गिरकर हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। पक्का पोखरा स्थित अपने दामाद के यहां 10 साल से रह रही महिला शनिवार की सुबह छत पर धूप में बैठी थी। उसी दौरान एक बंदर द्वारा दौड़ा लिए जाने से सीढ़ी से उतरते समय महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार के लोग उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के चितरहां गांव निवासी राज कुमारी (72) अपने दामाद शिवशंकर जायसवाल के साथ पक्का पोखरा स्थित मकान में रहती थीं। शनिवार की सुबह छत पर धूप में बैठी थीं। उसी दौरान अचानक छत पर बंद आ गया। बंदर ने काटने के लिए दौड़ा लिया। घबड़ाहट में छत की सीढ़ी से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से नीचे फर्श पर गिरकर घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों के कहने पर जरूरी लिखा-पढ़ी कर पंचनामा कर शव काे परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें