फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एमकॉम की छात्रा ने गोमती में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के केरारबीर मंदिर के पास स्थित घाट पर शनिवार को एक छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। वहां आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह युवती की जान बचाई। एक युवक द्वारा शादी से मना करने पर छात्रा ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय छात्रा शहर के एक डिग्री कॉलेज में एमकाॅम अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसका एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक द्वारा शादी से मना किए जाने से नाराज होकर युवती ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे केरारबीर घाट से गोमती नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां मौजूद बलुआघाट निवासी प्रभाकर निषाद व ओमप्रकाश निषाद ने तुरंत छलांग लगाकर युवती को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने डॉयल 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया। इसके बाद युवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उपचार किया, तब उसे होश आया। उसके स्कूल बैग में रखे आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। आनन-फानन में पहुंचे परिजन उपचार के बाद उसे अपने साथ घर ले गए। कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि युवती का एक युवक से कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती शादी करने के लिए कह रही थी। युवक द्वारा मना करने पर उसने गोमती नदी में छलांग लगा दी। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अब उसकी स्थिति ठीक है। लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों के साथ उसको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें