धर्मापुर। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के तरसंड गांव में एक महिला और उसकी बेटी के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरसंड गांव निवासी इन्दा देवी ने 22 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि 20 मई की रात करीब 8 बजे जब वह घर के सामने बैठी थी। तभी मोहल्ले का युवराज सिंह उर्फ बल्ला आया और गाली दी। बेटी अनीता को जाति सूचक शब्द कहे। उसकी पिटाई की। जब इंदा देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उनकी भी पिटाई की। घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं था। आरोपी ने पीड़िता और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि आरोपी युवराज सिंह उर्फ बल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना क्षेत्राधिकारी केराकत को सौंपी गई है।