फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल स्टोर संचालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के बरंगी चौराहा स्थित मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवा से मवेशी को आराम नहीं होने पर विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में मेडिकल संचालक और पूर्व प्रधान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी सोंधी में भर्ती कराया गया। सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मानीकला गांव निवासी रिजवान अहमद तीन दिन पूर्व बरंगी चौराहे के प्रधान मेडिकल स्टोर से जानवर की दवा ले गए थे। आरोप है कि दवा से जानवर को आराम नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार को वह दवा वापस करने और शिकायत करने मेडिकल स्टोर पहुंचा। इसी दौरान मेडिकल संचालक मोहम्मद फैज से कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। युवक वापस गांव जाकर अपने कुछ साथियों के साथ फिर मेडिकल स्टोर पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। ईंट-पत्थर चलने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे संचालक के पिता व पूर्व प्रधान गयासुद्दीन (60), मोहम्मद फैज़ (35) की पिटाई कर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व प्रधान गयासुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें