फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत का प्रमाण पत्र लेकर घूम रहे दो-दो लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय विकास खंड के कुसैला तेजपुर गांव के वार्ड संख्या सात से दो लोग क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्वाचन प्रमाण पत्र लेकर घूम रहे हैं। मतगणना के एक महीने बाद भी ग्रामीण और ब्लाक प्रमुख के उम्मीदवार इस असमंजस में हैं कि आखिर असली निर्वाचित सदस्य कौन है। इस संबंध में ब्लाक के कर्मचारी भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन

कुसैला तेजपुर गांव के वार्ड संख्या सात से बीडीसी सदस्य का निर्वाचन प्रमाण पत्र शीला देवी पत्नी संजय मौर्या और निर्मला देवी पत्नी पुनवासी को भी दे दिया गया है। कुसैला निवासी शीला देवी का कहना है कि निर्वाचन अधिकारी इन्द्र श्याम मिश्र ने मतगणना के बाद दो मई की रात एक बजे उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया था। दूसरे दिन सुबह उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजपुर निवासी निर्मला देवी पत्नी पुनवासी को भी जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया । दो दिन बाद जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो ब्लाक कार्यालय पहुंचीं, लेकिन उनकी शिकायत सुनने के लिए वहां कोई तैयार नहीं था। वहां कर्मचारियों ने कहा कि प्रमाण पत्र निर्वाचन अधिकारी ने दिया है, लिहाजा उनसे ही संपर्क करें। एसडीएम केराकत चंद्रप्रकाश पाठक का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो मामला गंभीर है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें