फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा महीने बाद खुले बाजारों में दिखी रौनक, भिड़ में सोशल डिस्टेंस भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करीब सवा महीने बाद खुले शहर के बाजारों में रौनक नजर आई। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ थी तो सतर्कता नियमों का भी असर दिखा। ज्यादातर लोग मास्क लगाए हुए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंस का मानक तार-तार था। भीड़ के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था, जो इससे वंचित रहा हो। डीएम-एसपी ने खुद शहर की सड़कों पर घूम पर लोगों को हिदायत दी और कोविड बचाव प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। चेताया कि अगर उनकी लापरवाही से कोरोना के केस बढ़े तो उन पर कार्रवाई होगी ही, साथ ही फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लागू कोरोना कर्फ्यू में बुधवार से छूट मिली है। नए निर्देशों के तहत सुबह सात से शाम सात बजे तक दुकानें खोलकर लोग व्यापार कर सकेंगे। छूट के पहले दिन सुबह से ही बाजारों में भीड़ रही। दुकानदार भी तय समय पर शटर खोलकर ग्राहकों के इंतजार में बैठ गए थे। दुकानदार खुद मास्क लगाए और सैनिटाइजर का इंतजाम भी कर रहे थे। बाजार में निकलने वाले ज्यादातर लोगों के चेहरे पर मास्क दिखा। शहर के ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली, जेसी सहित अन्य इलाकों में भीड़ के चलते पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। सिविल लाइंस इलाके में सीवर लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क की मरम्मत के चलते भीषण जाम लगा रहा। दोपहर में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर ने पैदल ही शहर में भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान चंद्रा मेडिकल स्टोर, अभिषेक मोबाइल शॉप समेत तीन दुकानदार बिना मास्क के मिले। उनकी दुकानों पर भीड़ लगी थी। इसे देखकर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने दुकानें बंद करा दी और दुबारा ऐसा न करने की हिदायत दी। एसपी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि क्षमता से ज्यादा लोगों को दुकान में न घुसाएं और दुकान के बाहर एवं अंदर लोगों को गोले में खड़ा कराएं। उल्लंघन करने की दशा उनकी दुकानें बंद करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें