17- मीरगंज पुलिस का डिजीटल व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट।
- फोटो : JAUNPUR
मीरगंज। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने जनता की समस्याएं सुनने के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया था। संभ्रांत नागरिकों को इससे जोड़ा गया था। मगर यह ग्रुप केवल गुड मार्निंग, गुड इवनिंग के मैसेज तक रह गया है।
मीरगंज थानेदार कृष्ण कुमार गुप्ता ने 18 अगस्त 2019 को ग्रुप बनाया गया था। इससे 100 लोगों को जोड़ा गया था। कुछ लोग इस ग्रुप से लेफ्ट हो गए। वर्तमान में 89 सदस्य हैं। ग्रुप के19 एडमिन हैं। शुरुआत में तो ठीकठाक चला लेकिन उनके जाने के बाद यह गुड मार्निंग संदेश तक सिमट गया। मौजूदा एसओ अरविंद वर्मा का कहना है की ग्रुप का मकसद जनता से संवाद करना है लेकिन वह अभी इससे जुड़ नहीं पाए हैं। सरायदेवा के प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि अब यह ग्रुप गुड मार्निंग और बधाई तक ही सीमित हो गया है। अब तो कुछ भी पोस्ट करने का अधिकार एडमिन तक सीमित कर दिया गया है। इस ग्रुप में तीस सितंबर को 10:13 बजे धीरेंद्र कुमार का मैसेज है कि थाना मीरगंज का यह संदेश बहुत खास है नीचे ब्ल्यू लाइन को टच कर देखो । दो अक्तूबर बुधवार को सुबह सबसे पहले सिपाही लल्लन सिंह ने गांधी और लालबहादुर शास्त्री की फोटो अपलोड किया है। एसएमसी आफिस जौनपुर की ओर से 8:30 बजे मैसेज है जिसमें एक बालक की फोटो के साथ लिखा गया है कि यह बालक चाइल्डलाइन वाराणसी में पहुंचा है, किसी थाने से संबंधित हो तो अवगत कराएं।