जौनपुर-औडिहार रेल प्रखंड पर गंगौली स्टेशन के पूर्व 22 सी पर बने अंडर पास में जलभराव होने से कई गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस अंडर पास में जलभराव के कारण देवकली, गंगौली, अतरौरा, अजोरपुर, तरियारी, विक्रमपुर, कदहरा, मुरारा, जय गोपालगंज, धरौरा सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण रेलवे के अधिकारियों से अविलंब अंडर पास से जल निकासी की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद इस समस्या की तरफ नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पीयूष, पंकज, नीरज, अभिलाष, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र यादव, पंधारी, शिवमंगल, नवीन यादव, मनोज कुमार, हर्ष कुमार, प्रांजल यादव, सौम्य कुमार, रिंकू यादव, विनोद कुमार, त्रिभुवन, शोभनाथ, चक्रधारी, सौरभ, जगरनाथ, राम औतार, श्रेयस यादव, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।