फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने वाली वार्डन की भी होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय केराकत में वार्डन के पद से इस्तीफा देकर जाने वाली लीना गुप्ता की नियुक्ति की भी जांच की जाएगी। लीना ने वाराणसी के कस्तूरबा विद्यालय में अंशकालिक शिक्षिका के पद पर नियुक्ति मिलने के कारण यहां वार्डन की नौकरी छोड़ने की बात कही है। इसके बाद भी उनके अभिलेखों की जांच कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

लीना गुप्ता केराकत में वार्डन के पद पर तैनात थीं। अनामिका का प्रकरण उजागर होने के बाद जून के पहले सप्ताह में ही उन्होंने बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक को नौकरी छोड़ने का प्रार्थनापत्र दिया। लीना ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका चयन वाराणसी के कस्तूरबा विद्यालय में अंशकालिक शिक्षिका के पद पर होने के कारण वह इस नौकरी को छोड़ना चाहती हैं।
लीना के इस फैसले से लोग इसलिए हैरान हैं कि आखिर वार्डन के पद पर रहते हुए उन्हें 22500 रुपये मानदेय मिलते थे जबकि अब अंशकालिक शिक्षिका के पद पर काम करने से उन्हें महज 9800 रुपये ही मानदेय मिलेगा। वार्डन की नौकरी में उन्हें रात्रि आवास भी विद्यालय पर ही करना अनिवार्य था जबकि अंशकालिक शिक्षक के रूप में काम करने पर महज कुछ समय के लिए ही विद्यालय में रहकर शिक्षण कार्य करना होगा। बीएसए प्रवीण कुमार का कहना है किलीना ने जिस भी वजह से वार्डन की नौकरी छोड़ी हो पर उनकी नियुक्ति की भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए वाराणसी के बीएसए और वहां की बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें