फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लंबी दूरी की ट्रेनों में 150 के पार पहुंची वेटिंग, तत्काल टिकट ही सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। होली पर महानगरों से लौटने वालों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कारण कई स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जौनपुर में नहीं है। रूट की सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। अब तत्काल टिकटों का ही सहारा है। रिजर्वेशन फुल होने से ज्यादातर लोग वेटिंग टिकट लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन पर प्रतिदिन 30 से 32 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। होली नजदीक है। इसके मद्देनजर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन तो शुरू किया है लेकिन जौनपुर में सिर्फ एक स्पेशल ट्रेन अपडाउन का ठहराव हुआ है। 04249 ट्रेन वाराणसी से चलकर जौनपुर में 7:20 मिनट पर पहुंचेगी, जिसके बाद शाहगंज अकबरपुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ तक जाएगी। होली 24 व 25 मार्च को है। ऐसे में घर आकर त्योहार मनाने का सपना पाले लोगों की यात्रा ज्यादा आसान नहीं होगी। त्योहार पर सीटी स्टेशन व जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन से घर जाने के लिए लोग टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है।
आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया है कि मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस में नो रूम है। गाजीपुर बांद्रा एक्सप्रेस में 113 वेटिंग लिस्ट है। दिल्ली से आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में 199 वेटिंग, फरक्का एक्सप्रेस में 250 वेटिंग, सोहेल देव एक्सप्रेस में 270 वेटिंग लिस्ट है । ऐसे में यात्रियों का तत्काल टिकट सहारा है।
विज्ञापन

जौनपुर जंक्शन पर वाराणसी से चलकर लखनऊ तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन का ठहराव किया गया है। स्टेशन पर महानगरों से लौटने वाले यात्रियों की ज्यादा भीड़ है। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -यूके सिंह, स्टेशन अधीक्षक जौनपुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें