मतदाता जागरूकता रैली के दूसरे दिन शनिवार को आरबीएस किसान मजदूर इंटर काॅलेज अकोढ़ा के छात्राें ने कन्हापुर ग्राम सभा में नुक्कड़ नाटक करके लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
छात्र नुक्कड़ नाटक गांव के यादव बस्ती, मौर्या बस्ती, हरिजन बस्ती ,तथा अल्पसंख्यक बस्तियों में करके लोगो मतदान करने के लिये जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने कही पेन्टिंग ,पोस्टर रंगोली,स्लोगन प्रतियोगिता और गीत के माध्यम से भी बच्चो ने लोगो को एकांकी के माध्यम से मतदान करने की अपील की।
पांच दिवसीय मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मछलीशहर द्वारा किया गया। इस दौरान दूसरे दिन के लिये नामित अधिकारी नायाब तहसीलदार संतोष शुक्ला ने कहा कि जो बच्चे यह रैली लेकर चल रहे है इनका मिशन तब सफल होगा जब आप 100 प्रतिशत ओट देंगे इस अवसर पर लेखपाल शिव
कुमार व विद्यालय संरक्षक सत्यनारायण यादव व प्रधानाचार्य सर्वोदय इण्टर कालेज शाहपुर सुधाकर उपाध्याय, आलोक कुमार सिंह, मनोज़ यादव, जयहिंद यादव, राहुल यादव, अशोक पटेल, रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।
मड़ियाहूं: वासुदेव शिक्षण संस्थान गुतवन के छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को मतदान के लिए बूथ पर पहुंचने की अपील की। प्रधानाचार्य कमला प्रसाद सिंह और प्रबंध नरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी को मतदान के महत्व को बताया।