फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर जाने में अक्षम वोटरों ने घर पर किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बूथ पर पहुंचकर मतदान करने में अक्षम मतदाताओं से शनिवार को पोलिंग पार्टियां उनके घर पहुंच कर मतदान डलवाया, इसके लिए जिले के सभी नौ विधानसभाओं में कुल 46 पोलिंग पार्टियां बनाई गई थी। जो खुद ऐेसे मतदाताओं के घर जाकर वोट डलवाने का कार्य कर रही थी। जो वृृद्घ और दिव्यांग रहे। यह अभियान जिले में दो दिनों तक चलाया जाना है।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि अभियान के पहले दिन शनिवार को सदर विधानसभा में 113 मतदाताओं में से 105 ने घर बैठे मतदान किया। मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के 72 वृद्घ व दिव्यांग मतदाताओं ने शनिवार को अपने घर पर ही मतदान किया। उनको मतदान कराने के लिए खुद पोलिंग पार्टियां उनके घर जाकर वोट दिलवाया। उन्होंने बताया कि कई विधानसभाओं में गई पोलिंग पार्टियां आठ बजे तक वापस नहीं लौट पाई थी। सिर्फ सदर व मछलीशहर विधानसभा के ही पोलिंग पार्टियां लौट पाई थीं।
1554 मतदानकर्मियों ने किया मतदान
जौनपुर। प्रभारी अधिकारी पोस्टल मतपत्र रजनीश राय ने बताया कि टीडी इंटर कालेज में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान विधानसभावार मतदान कराने का कार्य किया जा रहा है। शनिवार को 1554 मतदान कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान विधानसभा बदलापुर में 195, शाहगज में 133, जौनपुर में 282, मल्हनी में 274, मुंगराबादशाहपुर में 94, मछलीशहर में 126, मडि़याहूं में 117, जफराबाद में 199 व केराकत में 134 मत डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें