फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन पर शांति भंग हुई तो वालेंटियर भी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पंचायत चुनाव की बेला में होली के मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए पहले से ही चुनौती थी, अब चांद होने के बाद यह भी तय हो गया है कि होलिका दहन के दिन ही शबेबरात भी मनाया जाएगा। इसे लेकर इस वर्ष होलिका दहन पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। त्योहारों को शांति और अमन चैन के माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए होलिका दहन समितियों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में शहर से लेकर गांव तक 3006 स्थानों पर होलिका जलाई जाती है। होलिका दहन के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के अलावा लेखपाल, चौकीदार और आयोजकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। आयोजन समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने वालेंटियर तैयार कर लें और उनकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दें। पहले यह तय करें कि होलिका दहन में कौन-कौन लोग शामिल होंगे। चौकीदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाके में देख लें कि अगर होलिका दहन को लेकर कहीं विवाद की आशंका हो तो फौरन पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते विवाद को सुलझाया जा सके। लेखपालों को भी होलिका दहन स्थल को लेकर विवादित मामलों की जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इनसेट
का दहन समितियों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। चौकादारों को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शांति समितियों के माध्यम से भी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय कुमार, एएसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें