फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई विवेकानंद की जयंती

विज्ञापन
26- पूविवि में विवेकानंद की जयंती पर मार्ल्यापण करते शिक्षक छात्र छात्राएं। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जगह जगह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से कहा कि वे स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें।
विज्ञापन

पूविवि में एनएसएस के संवाद में अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ मनोज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार विश्व में शांति स्तापित हो सकती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय वर्मा, डॉ आलोक दास, डॉ सुधीर उपाध्याय, जया शुक्ला ,प्रीती शर्मा, सत्यम उपाध्याय उपस्थित रहे। संचालन शील निधि सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश भास्कर ने किया। नेहरू युवा केन्द्र मुख्यालय पर संगोष्ठी में अखिलेश पांडेय व किरन सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि श्रद्धांजलि दी। बताया कि केंद्र 12 से 19 जनवरी तक समारोह आयोजित करेगा। भारत विकास परिषद की ओर से भृगुनाथ पाठक के आवास पर हुई संगोष्ठी में यूपी सिंह, भृगुनाथ पाठक, शरद पटेल, अवधेश गिरी, अतुल सिंह ने विचार व्यक्त किए।
पोस्टर प्रतियोगिका में शिल्पा ने मारी बाजी
जौनपुर। युवा दिवस पर तिलकधारी महिला महाविद्यालय में भाषण, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजश्री सिंह ने स्वामी विवेदानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता में स्वयं सेविकाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिल्पा मौर्या ने पहला स्थान हासिल किया। नेहा दूसरे स्थान पर रही। निबंध में आस्था सिंह पहले और नीतू दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कविता चौहान ने पहला और जाह्न्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम अधिकारी शालिनी सिंह ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उनके जीवन से युवावों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों मे ंभी मनया गया युवा दिवस
जौनपुर। ग्रामीण इलाकों में भी स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
सिकरारा में के बढ़ौना हनुमान मंदिर पर हिंदू युवा वाहिनी के आशुतोष उपाध्याय, जिला मंत्री, विशाल सिंह, ब्लाक संयोजक अनुज सिंह , धनंजय यादव, गोपाल सिंह महराजगंज क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सवंसा में हिंदू युवा वाहिनी के संयोजक महेश नारायण उपाध्याय, कुलदीप सिंह, अमृतेश शर्मा ने श्रद्धांजलि दी। मड़ियाहूं के वीएनवी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। सांसद बीपी सरोज ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक डॉ.लीना तिवारी, पूर्व विधायक राजदेव सिंह, शिवराम सिंह, डॉ अजय सिंह, शमशेर सिंह ने भी संबोधित किया। सुईथाकला के समोदपुर के गांधी स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज में डॉ. रणजीत सिंह ने विचार व्यक्त किए। पोस्टर प्रतियोगिता में आदित्य तिवारी, धर्मेंद्र यादव, दिनेश पाल क्रमश: पहला , दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के पवांरा में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत, डॉ धरम सिंह ,अजय सिंह, मनु,अर्चना,रेखा,अनिरुद्ध सिंह,मनोज, केराकत में एक मैरेज हाल में अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के समारोह में विधायक दिनेश चौधरी, डॉ. नृपेन्द्र सिंह, डॉ. अजय मिश्र,रितेश, विकास पाल, संकल्प मिश्रा ने विचार व्यक्त किए।
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
जलालपुर। आरडीएस पीजी कालेज भाऊपुर में रविवार को युवा महोत्सव एवं प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएचयू के प्रो राकेश उपाध्याय ने कहा कि भारत का मतलब ज्ञान है यह युवा पीढ़ी को बताने की जरूरत है। परीक्षा में प्रथम विद्याप्रकाश यादव, द्वितीय विभय प्रसाद, तृतीय सूरज मौर्य और प्रदेश में टॉप करने वाली फार्मेसी की छात्रा छाया चौहान को पुरस्कृत किया गया। चेयरमैन व ब्लॉक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह, संजीव सिंह, हवलदार सिंह, विनय पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें