बवाल की सूचना पर आननफानन सीओ सदर एसपी उपाध्याय, थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, थानाध्यक्ष सिकरारा और तेजीबाजार की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को इधर-उधर किया। करीब नौ बजे तक जाम रहा। सीओ एसपी उपाध्याय ने कहा कि दो युवकों की मौत को लेकर कुल्हनामऊ के ग्रामीणों ने जाम लगाया था। पुलिस टीम पर पथराव में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।