फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामिणों ने किया हंगामा, ठीक कराने में जुटा प्रशासन

Wed, 10 Apr 2024 10:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर मीरगंज पुलिस बसेरवा गांव पहुंच गई। मौके पर लोगों की भीड़ मौजूद थी। उनसे पुलिस प्रशासन ने वार्ता की। समझाने के बाद प्रतिमा को बनवाया गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरगंज के बसेरवा गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को बुधवार की देर शाम शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई। देर शाम प्रतिमा पर जब ग्रामीणों की नजर पड़ी तो दलित वर्ग के लोग नाराज होकर प्रतिमा के पास जुट गये। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रतिमा ठीक कराने मे जुटी।
विज्ञापन




मीरगंज थाना के बसेरवा गांव मे मेन सड़क से 100 मीटर दूर एकांत में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति लगी है। बुधवार की शाम को किसी की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो बाबा साहेब के चेहरे पर नाक और कान को ईंट से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी सभी प्रतिमा के पास इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जिला पंचायत सदस्य व भीम आर्मी के जिल उपाध्यक्ष राहुल कुमार तथा आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन सिहानिया मौके पर पहुंच गए। इनके अलावा क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह व  प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रतिमा बदलने को कहा। इस पर ग्रामीणों ने प्रतिमा मजबूत होने का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद प्रशासन पुरानी प्रतिमा को ठीक कराने मे जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें