फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियत तिथि तक 227 ग्राम पंचायतों में शुरू नहीं हो पाएंगे ग्राम सचिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरकार के फरमान के बाद भी जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण नियत तिथि तक 227 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का संचालन नहीं हो पाएगा। इन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जो नियत तिथि तक पूरा नहीं हो पाएंगा। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में विकास की गति तेजी से नहीं बढ़ पाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेजी से बढ़ सके। लोगों की समस्याओं का निस्तारण ग्राम पंचायतों में हो सके और योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए सरकार की ओर से हर ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन में ग्राम सचिवालय संचालित करने का निर्देश दिया है। यह कार्य दिसंबर में पूरा करने का फरमान जारी किया है, जिसके क्रम में जिम्मेदारों की ओर से जिले में मौजूद कुल 1740 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय संचालित करने का कार्य शुरू किया गया है लेकिन महज 1513 ग्राम पंचायतों में ही ग्राम शौचालय खोलने की तैयारी पूरी कर पाया है, जिसमें से 785 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय संचालित कर दिया है।
वर्जन
सभी ग्राम पंचायतों में इस माह ग्राम सचिवालय शुरू करने का फरमान है, लेकिन 227 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन न होने के कारण इस माह ग्राम सचिवालय शुरू नहीं हो पाएगा। इन पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का कार्य किया जा रहा है। 1513 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय खोलने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसमें से 785 ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय खोला जा चुका है। - संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें