फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी के पैर में लगी गोली, अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार

Wed, 04 Sep 2024 02:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

गाजीपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे पुलिस ने उसे दबोच लिया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती व क्षेत्राधिकारी सदर, परमानंद कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर बाबागंज बाजार में मंगलवार की रात शातिर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया। यह कार्रवाई मड़ियाहूं व सिकरारा थाना की संयुक्त पुलिस ने की। पकड़ा गया आरोपी सिकरारा थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोपी है। इस दौरान कब्जे से एक देशी तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा व एक बाइक बरामद की गई। 

विज्ञापन


मडियाहूं व सिकरारा थाना की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने वाले प्रकरण में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्तों की तलाश की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मंगलवार की रात्रि में ग्राम मोकलपुर बाबागंज में अपराधी विशाल मिश्रा निवासी ग्राम डिंगुरपुर थाना जलालपुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग में जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह चोटिल हो गया। उसको गिरफ्तार करते हुए उसको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा व एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा बदमाश नमन सिंह निवासी ग्राम पहसना थाना सिकरारा अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़ा गया बदमाश विशाल मिश्रा सिकरारा थाना क्षेत्र में फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज मुकदमें का मुख्य आरोपी है। उसने बिसावा खपरहा के गल्ला व्यापारी कुवरचंद से रंगदारी के मामले बीते 27 जुलाई को फायरिंग कर दहशत पैदा किया फिर रंगदारी मांगी थी। इसके ऊपर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। 
 
क्या बोले अधिकारी
मड़ियाहूं व सिकरारा की टीम मोकलपुर पर वाहन की चेकिंग कर रहे थी। एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को आते हुए देख पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें वह पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगते हैं। जवाबी फायरिंग में एक अपराधी को पैर में गोली लग जाती है, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। 
- परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें