फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेम प्लेट के बारे में पूछा तो पीआरवी जवानों ने युवक को पीटा, मासूम बच्ची को लेकर भागा पीड़ित; वीडियो वायरल

Wed, 04 Sep 2024 04:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

पीआरवी जवानों द्वारा युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस से बचने के लिए युवक अपनी चार साल की बच्ची को लेकर भाग रहा है। 
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में सुरेरी- थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बृजेश मिश्रा का उनके पड़ोसी साहब मिश्रा से कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसे लेकर मंगलवार की दोपहर साहब मिश्रा की पक्ष से एक महिला द्वारा डायल 112 नंबर पर फोन कर जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया गया था। सूचना पर पीआरवी 112 रामपुर की टीम मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


आरोप है कि मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने नेम प्लेट नहीं लगाया था तो पीड़ित पक्ष द्वारा नेम प्लेट न लगाने की वजह पूछी गई, जिसको लेकर पुलिसकर्मी उग्र हो गए और युवक की पिटाई करने लगे। पिता की पिटाई देखकर उसकी चार वर्षीय पुत्री रोने लगी और शोर मचाने लगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस द्वारा चार वर्षीय मासूम को रोने से मना किया गया, लेकिन बच्ची पिता की पिटाई देख कर बिलख रही थी। किसी तरह से पीड़ित युवक पुलिस कर्मियों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर अपनी बच्ची को लेकर भागा, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

वहीं वायरल वीडियो में यह भी स्पष्ट दिख रहा है कि नेम प्लेट के बारे में पूछने पर पुलिसकर्मी युवक को मारपीट रहे हैं। वहीं पीड़ित युवक द्वारा घटना की जानकारी सुरेरी पुलिस को भी दे दी गई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा ने बताया कि पीआरवी के जवानों को धैर्यता से काम लेना चाहिए था, उन्हें मारपीट करने की कोई जरूरत नहीं थी, फिलहाल जो भी घटना है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें