मरदह बाजार में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
मरदह। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा निर्वाचित सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा का मंगलवार को स्थानीय बाजार में स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी जीत व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संघर्ष और समर्पण के साथ जनता के विश्वास ने यह सफलता दिलाई है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह और सहयोग के लिए वह हमेशा ऋणी रहेंगे। उनके मान-सम्मान और हितों की रक्षा के लिए आजीवन खड़े रहेंगे। विधान परिषद में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस मौके पर महेंद्र चौहान, रेयाज अंसारी, प्रदीप सिंह, कैलाश यादव, राजीव यादव, शिवनारायण यादव, रामविजय यादव, मुन्ना यादव, भगवान आदि मौजूद रहे।