फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूर्वांचल युवा महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरे रंग

विज्ञापन
पूर्वांचल युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती कलाकार।
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय पूर्वांचल युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

एलके चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में युवाओं ने अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में क्षेत्रीय संस्कृति और लोक प्रतिभाओं की झलक दिखी। आयोजक एवं पूर्वांचल स्ववित्तपोषित प्रबंध महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने बताया कि महोत्सव का यह चौथा वर्ष है। इसका उद्देश्य पूर्वांचल की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी कला को पहचान दिलाना है। कार्यक्रम का संचालन अविनाश दुबे और अपूर्वा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजन समिति की महामंत्री निवेदिता राय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर इंद्रभान सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक, संजय सिंह, महेंद्र गुप्ता, अजय दुबे, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन प्रो. समर बहादुर सिंह, अशोक दुबे, उपेंद्र मिश्रा और महेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें