फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : सब्जी विक्रेता को बदमाशों ने मारी गोली, उपचार जारी, पुलिस कर रही जांच

Tue, 11 Feb 2025 06:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

अज्ञात बदमाशों ने मंडी में सब्जी बेचकर लौट रहे युवक को गोली मार दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
गोलीकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटहन पटैला मार्ग पर तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे खुटहन मंडी में सब्जी बेचकर वापस घर लौट रहे साईकिल सवार युवक को निशाना कर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसकी कमर में लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। बदमाश अपनी बाइक से पटैला बाजार की तरफ भाग गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। घायल को उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे वाराणसी भेज दिया। घायल के चाचा ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मूल रूप से ख्वाजा पुर गांव निवासी मुन्नीलाल मौर्या गत लगभग छह वर्षों से रसूलपुर गांव में आवास बनाकर रह रहे हैं। वे सूरत शहर में कपड़े की मिल में मजदूरी करते हैं।

घर पर उनकी पत्नी लालपरी पुत्र सचिन व सौरभ रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेतीबाड़ी करते हैं। सचिन स्नातक के बाद आईटीआई कर रहा है। वह खेत में सब्जियां उगाकर उसे मंडी में बेच फीस किताब के पैसे का जुगाड़ कर लेता है। मंगलवार को सचिन खेत से चुकंदर उखाड़ उसे बेचने  साइकिल से खुटहन सब्जी मंडी आया था। जहां से सुबह लगभग दस बजे  वापस घर जा रहा था।
विज्ञापन


उक्त नाले के पुल के बीचोबीच ज्यों पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता कि तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तमंचा निकाल उस पर फायर झोंक दिया। गोली सचिन की कमर में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश पटैला बाजार की तरफ भाग गए।

घटनास्थल पर पहुंचे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। एसपी सिटी अरविंद और सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण के बाद घायल के घर जाकर श्वजनो से पूछताछ किए। घायल के चाचा मुन्नीलाल मौर्या ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




छानबीन के साथ साथ सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें