कहते हैं कि धूम्रपान सेहत के लिए नुकसान देने वाला है लेकिन चोरी का एक ऐसा वाक्या सामने आया है जिसमें चोरों ने धूम्रपान की सामग्री को प्राथमिकता पर उड़ा दिया और दुकान में रखी सिगरेट को चोरी कर लिया। इसके अलावा पैसे पर भी चोरों ने हाथ साफ किया लेकिन सिगरेट की एक डिब्बी भी नहीं छोड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस अब छानबीन में जुट गई है।
खेतासराय बीती रात नगर की गुलशन मार्केट में शटर काटकर चोरों ने दूकान में रखे कैशबॉक्स से 50 हज़ार रूपए समेत सिगरेट आदि सामान चुरा ली। चोरी की सूचना पीड़ित ने थाने पर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के आजमगढ़ जनपद के फूलैस निवासी संजय कुमार उर्फ गुड्डू की नगर के गुलशन मार्केट में किराने की दूकान है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जब दूकान खोलने आये तो देखा दूकान का शटर कटा हुआ है। अंदर कैश बॉक्स में रखा 50 हज़ार रुपया भी गायब है। कुछ कीमती सामान समेत सिगरेट आदि गायब थे और कुछ सामान बिखरे पड़े थे । 112 नम्बर की पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकानदार से पूछताछ किया।