फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी लोग, ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चली गईं सात जिंदगियां, 10 घायल

Tue, 09 Feb 2021 10:45 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
हादसे के बाद पिकअप और ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुए हादसे में सात लोगों की जान चली गई, वहीं 10 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल और वाराणसी में भर्ती कराया गया है। जिसमें छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी धनदेई देवी(112) का रविवार को निधन हो गया था। खजुरा गांव निवासी दामाद लक्ष्मीशंकर गांव के लोगों के साथ अंतिम संस्कार के लिए शव वाराणसी ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद वह जौनपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी जौनपुर हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
लौटते समय जौनपुर-वाराणसी सीमा पर लहंगपुर गांव के पास सुबह साढ़े तीन बजे सामने से आ रहे ट्रक में पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

4 of 5
पिकअप सवार अमर बहादुर यादव(58) पुत्र मोहन, रामश्रृंगार यादव(38) पुत्र मोखन, मुन्नीलाल यादव पुत्र रामदुलार(38), इंद्रजीत यादव(48), कमला प्रसाद यादव पुत्र रामदवर यादव(60), रामकुमार पुत्र बोधी(65) निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, समर बहादुर की भी वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अमर बहादुर के समर बहादुर के ही भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्य 10 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। टक्कर की आवाज सुन कुछ दूरी पर मौजूद फूलपुर थाना के औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर पिंडरा और जौनपुर जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर जलालपुर, फूलपुर एसओ भी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें