फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए चार केंद्रों पर पहुंची वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोविड-19 टीकाकरण अभियान को शुरू करने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 16 जनवरी से होने वाले टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चार स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई। सबसे पहले इन्हीं चार केंद्रों पर वैक्सीन लांच होगा। इसके बाद अन्य केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में 21 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाना है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी सावधानी बरत रहा है। किसी भी तरह की चूक न हो, इसलिए वैक्सीन लांच करने का कार्य सिर्फ चार केंद्रों पर ही किया जाएगा। इनमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रामनगर और केराकत सीएचसी शामिल हैं। इन केंद्रों पर अनुभवी चिकित्सकों व मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। बृहस्पतिवार को इन्हीं केंद्रों पर पुलिस स्कार्ट और चिकित्सकों की निगरानी में वैक्सीन पहुंचाया गया। वहां पहले से बने कोल्ड चेन प्वाइंट में वैक्सीन को सुरक्षित रखवा दिया गया। वैक्सीन के रखरखाव व निगरानी का निर्देश स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को दिया गया है।
जिले को मिली 10 और आईएलआर
जौनपुर। कोरोना वैक्सीन रखने के लिए आइस लेबल रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) की दूसरी खेप जिले में पहुंच गई है। इसमें 10 नई मशीन हैं। चार आईएलआर पहली खेप में मिली थी। इस प्रकार अब आईएलआर की संख्या कुल 14 हो गई। इन मशीनों को वैक्सीनेशन प्वाइंट पर भेजा जाएगा, ताकि वैक्सीन को सुरक्षित रखा जा सके। वैक्सीन लांचिंग के पहले ही इन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से शुरू होना वाले टीकाकरण अभियान की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चार केंद्रों पर बृहस्पतिवार को रक्षा के बीच पहुंचा दिया गया है। वैक्सीन को स्वास्थ्य केंद्रों पर बने कोल्ड प्वाइंट पर सुरक्षित रखवा दिया गया है। -डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें