जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित होकर आए शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हंगामा खडा कर दिया। शिक्षकों का आरोप था कि विद्यालय द्वारा उन्हें कार्यभार ग्रहण कराने में हिलाहवाली की जा रही है। विद्यालय का आवंटन किए जाने के बाद उन्हें प्रबंधकों द्वारा ज्वाइन नहीं कराया जा रहा है। डीआईओएस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे शिक्षकों को शांत कराया।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित होकर 63 शिक्षक गैर जनपद से जिले में आएं हैं। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने ऐसे कालेजों की सूची बनाकर विभाग को भेज दिया है। शासन से ज्वाइनिंग कराने की अनुमति मिलने के बाद तुरंत शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि विभाग से जो विद्यालय शिक्षकों को एलाट किया गया था, उन विद्यालयों में पहले से तदर्थ शिक्षक तैनात हैं। ऐसे में आयोग से आए शिक्षकों की ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही थी। शिक्षकों का हंगाम देखते हुए पुलिस को बुलाना पडा। बाद में शिक्षकों समझाकर शांत कराया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि कालेजों की सूची बनाकर विभाग को भेज दी गई है। आदेश मिलने के बाद उन्हें ज्वाइन करा दिया जाएगा।