फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीबीओसीडब्ल्यू एप से घर बैठे लाभार्थी कर सकते हैं खाता अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम विभाग के पंजीकृत व नवीनीकृत ऐसे श्रमिक जिनका खाता अपडेट नहीं है। वे यूपीबीओसीडब्ल्यू एप से अपने खाता को घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं। खाता अपडेट होने के बाद श्रमिकों के खाते में आपदा सहायता योजना के तहत 1000 रुपया सरकार द्वारा भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग में कुल 20 हजार 947 पंजीकृत व नवीनीकृत श्रमिक हैं। जिनको लाक डाउन के दौरान आपदा राहत योजना के तहत सरकार की ओर से एक हजार रुपया दिया जा रहा है। यह धनराशि लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है। अभी तक 15 हजार 650 श्रमिकों के खाते में धनराशि भेज दी गई है। लेकिन 5257 श्रमिकों के खाते में अभी तक धनराशि नहीं भेजी जा सकी है।
कारण इन श्रमिकों का खाता अपडेट नहीं है। श्रमिक घर बैठे ही अपने खाता को अपडेट कर सके और योजना का लाभ पा सके, इसके लिए सरकार ने एक एप यूपीबीओसीडब्ल्यू जारी किया है। जिससे श्रमिक अपने खाते को घर बैठे ही अपडेट कर सकता है। खाता अपडेट होने के बाद संबंधित श्रमिक के खाते में योजना के तहत मिलने वाली धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें