फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का सवाल: सीएम कब चलाएंगे जौनपुर और लखीमपुर खीरी के माफियाओं पर बुलडोजर

Wed, 15 Dec 2021 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर दौरे के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौनपुर दौरे के दूसरे दिन चार स्थानों पर सभा की। इस दौरान पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की और भाजपा पर निशाना साधा। मल्हनी विधानसभा के बाबूपुर गांव स्थित राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की बुलडोजर वाली गाड़ी बिना पेट्रोल के चल रही है। सरकार बताए कि जौनपुर और लखीमपुर खीरी के माफियाओं पर कब बुलडोजर चलवाएगी।  

विज्ञापन


आगे कहा कि भाजपा को लाल रंग से चिढ़ हो गई है, उन्हें नहीं पता है कि यह क्रांति का रंग है। दुनिया में ज्यादातर क्रांति लाल रंग से आई है। कहा कि डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने भी लाल रंग की टोपी पहन कर क्रांति ला दिया था। इसलिए समाजवादी पार्टी ने यह टोपी धारण की है।  

मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के बीएन मेमोरियल स्कूल जमालपुर में सभा में कहा कि सरकार बनवाओ सबको सरकारी नौकरी और रोजगार मिलेगा। युवाओं से वादा किया कि हमारी सरकार बनवाने में मदद कीजिए, हम शिक्षा विभाग, पुलिस और अन्य विभागों में नौकरी देंगे। जातिगत जनगणना करवाकर जिसकी जितनी संख्या है उसकी उतनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

पढ़ेंः अखिलेश यादव बोले: सरकार उड़ा रही संविधान की धज्जियां, तीन माह में पेट्रो कंपनियों को 600 गुना फायदा

'बाबा मुख्यमंत्री ने सबकी नौकरियां छीन ली"

सपा की विजय रथ यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सुजानगंज और बदलापुर की सभा में पूर्व सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव हमारे और आपके भविष्य का चुनाव है। इसलिए सभी एकजुट रहें। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा, छात्राओं को कन्या विद्या धन मिलेगा। समाजवादी पेंशन फिर से चालू होगी। कहा कि बाबा मुख्यमंत्री ने सबकी नौकरियां छीन ली है। खाद के लिए किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। 

चुनाव आता है तब भाजपा को आती है धर्म की याद

जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की कथनी और करनी में जमीन, आसमान का अंतर है। भाजपा किसी वादे पर खरी नहीं उतरी है। एक लाइन में कहा जाए तो भाजपा जुमलों की सरकार है। चुनाव में मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए वह धार्मिक चश्मा पहन लेती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से सिर्फ छलावा किया है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। धान नहीं खरीदा जा रहा।

कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं हो रहा है। परीक्षा से पहले पेपर लीक हो रहा है। यह सरकार किसी की नहीं हो सकती। जब चुनाव आता है तब भाजपा को धर्म की याद आती है। भाजपा की सरकार पिछड़े वर्गों की विरोधी है। यह पिछड़ों की गणना नहीं करवाना चाहती। यदि सपा की सरकार आई तो यह काम निश्चित रूप से होगा। कहा कि भाजपा ने ही डिप्टी सीएम बनाने की परंपरा शुरू की है।
विज्ञापन

सपा की सरकार बनते ही तीन सौ यूनिट बिजली फ्री : ओम प्रकाश राजभर

 पूर्व सीएम अखिलेश की विजय यात्रा के दौरान सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और रामअचल राजभर बुधवार को कड़ेरेपुर में आयोजित सभा में भाजपा पर जमकर बिफरे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही तीन सौ यूनिट बिजली फ्री, पुलिस की आठ घंटे ड्यूटी और साप्ताहिक छुट्टी, महिलाओं को पांच सौ रुपये माह पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। पुरानी पेंशन बहाल होगी।  

कहा कि यूपी मे सपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का स्वप्न दिखाकर धोखे में सरकार बना ली थी, उसी धोखे में हम स्वयं फंसे थे। पिछड़े, दलितों, गरीबों का अपमान  सहा नहीं गया। इसलिए समाजवादी पार्टी का साथ पकड़ा है तो अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे। रामअचल राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। सभा का संचालन रामजतन यादव ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें