अपना नामांकन दाखिल करते कांग्रेस के प्रत्याशी नदीम जावेद।
- फोटो : अमर उजाला
सदर (जौनपुर) से कुल 18 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी से नदीम जावेद द्वारा तीन सेट में तो सपा से अरशद खान और तेज बहादुर मौर्या ने दो-दो सेट में नामांकन किया। विकासशील पार्टी से अंजू बिंद और सबका दल पार्टी से ईश्वर दयाल ने दो-दो सेट में पर्चा भरा।
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया पार्टी से प्रवीण, जनसत्ता दल से दिनेश सिंह, आम जनता पार्टी इंडिया से विकास कुमार, एमआईएम से अभय राज, शिवसेना से शशि दुबे, भारत राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक पार्टी से बृजेश, निर्दल प्रत्याशी राजीव कुमार, अखिलेश कुमार सिंह, विशाल यादव, अंबिका प्रसाद सोनकर, मन्नालाल, अमन खान, इंद्रपति शास्त्री ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
इसी तरह मुंगराबादशाहपुर से 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया, जिसमें सपा से पंकज पटेल ने तीन और सपा से ही दिलीप राय बलवानी ने एक सेट में नामांकन किया है। वीआईपी पार्टी के मत्तूलाल ने दो सेट में अपना नामांकन किया है। इसी तरह निर्दल प्रत्याशी ज्योति प्रकाश, अनिल कुमार बिंद, सुनीता देवी, एआईएमआई एम के रमजान अली, विकासशील इंसान पार्टी के अजय सिंह, वीएमपी पार्टी के लालजी और लोक पार्टी से मुस्ताक अहमद ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
मल्हनी से कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया। इसमें बसपा से शैलेंद्र यादव,कांग्रेस से पुष्पा शुक्ला ने एक-एक सेट में पर्चा भरा। इसी तरह पचासी परिवर्तन समाज पार्टी से भारत राम,भारतीय धर्म निरपेक्ष पार्टी से विशाल पांडेय, बहुजन मुक्ति पार्टी से मनोज यादव, विश्व शांति पार्टी से शीतला प्रसाद, आम आदमी पार्टी से जयप्रकाश चौहान, निर्दल प्रत्याशी पुष्पा यादव, मुस्तकीम और शिवसेना से आशीष कुमार ने एक-एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।
उधर शाहगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया, जिसमें विकासशील इंसान पार्टी से रामानुज ने दो सेट में नामांकन किया। इसी तरह मौलिक अधिकार पार्टी से रामसुमेर, निर्दलीय प्रत्याशी विनोद, सुरेंद्र कुमार, तीरथ राज. एहतेशाम अहमद, राजेश , शिवसेना कपिल देव, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल से जावेद अख्तर, गांधी एकता पार्टी से अजय कुमार शर्मा ने एक-एक सेट में नामांकन किया।
वहीं मड़ियाहूं से कुल 10 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया, जिसमे बसपा से आनंद दुबे, अपना दल एस से डा. रविंद्र कुमार पटेल, आप से अच्छे लाल यादव ने दो-दो सेट में नामांकन किया। इसी तरह भारतीय समता समाज पार्टी से अतुल कुमार, राष्ट्रीय समाज पक्ष से रामधारी पाल , निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार निषाद, शोषित संदेश पार्टी से उषा, भारत महा परिवार पार्टी से भानु प्रकाश, बाबूराम राष्ट्र उदय पार्टी से श्रीपति, विकासशील इंसान पार्टी से अशोक कुमार ने एक-एक सेट में नामांकन दाखिल किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय और श्री राम यादव।
- फोटो : अमर उजाला
जफराबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया है। जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय और श्री राम यादव ने नामांकन किया है। इसके अलावा आम जनता पार्टी इंडिया से राकेश चौहान, निर्दलीय प्रत्याशी मानिक चंद्र ,कमलेश दुबे, रतन सिंह परमार , भारतीय उत्तम सेना से योगेश ओझा, विकासशील इंसान पार्टी से धीरज बिंदु, भारतीय जन मोर्चा पार्टी से प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी से विजय कुमार पाठक, भारतीय नव क्रांति पार्टी से संतोष कुमार, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टोरी से मुन्ना, जन अधिकार पार्टी से बृजेश कुमार ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
मछलीशहर से सपा प्रत्याशी रागिनी सोनकर।
- फोटो : अमर उजाला
मछलीशहर से कुल 6 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया,जिसमे सपा से डा. रागिनी सोनकर ने तीन सेट में अपना नामांकन किया। कांग्रेस से माला देवी ने दो सेट में नामांकन भरा। जन अधिकार पार्टी से रंग बहादुर, राष्ट्र उदय पार्टी से अच्छेलाल गौतम, कांग्रेस पार्टी से मुकुंदी लाल गौतम, आम आदमी पार्टी से प्रेम चंद गौतम द्वारा एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
केराकत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिला किया गया, जिसमे लगातार तीसरे दिन बसपा से डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ ने पर्चा भरा। इसके अलावा निर्दल प्रत्याशी सुभाष , भारत स्वाभिमान पार्टी श्रीराम वचन ने एक-एक सेट में नामांकन किया।