मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ बुलडोजर सड़क बनाने का काम करेगा तो दूसरी तरफ पेशेवर माफियाओं की छाती पर चलाने का काम भी करेगा। साढ़े चार वर्षों में एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ। यही 'नया यूपी' है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। 2023 तक रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, हम सबको आशीर्वाद देंगे। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम इस भव्य मंदिर को अपने आंखों के सामने बनते हुए देख रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत जिले के तमाम भाजपा नेता मौजूद हैं। कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। जौनपुर में कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री परिवहन व राजमार्ग भारत सरकार नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर आएंगे। अतरैला राजा टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में 3037 करोड़ की लागत से बने 146 किलोमीटर लंबे चार राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण करेंगे। यहां भी कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुट रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है। आज जो गरीबों को राशन मिल रहा है वो 2017 के पहले माफियाओं के पास चला जाता था।
अकेले जौनपुर में दो लाख प्रवासी वापस आए। इनके जीवन बचाने के साथ-साथ उन्हें काम देने का काम किया गया। गांव के अंदर विकास कार्य कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भी सरकार ने काम किया। त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया।