फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

230 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली गई। जनपद के 230 केंद्रों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए सभी केंद्रों के कक्षों में डेस्क स्लीप लगा दी गई है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक करके कक्ष निरीक्षकों की सूची को अंतिम रूप देने के साथ बोर्ड को भेज दिया। बृहस्पतिवार को पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक हाईस्कूल प्रारंभिक हिंदी और दूसरी पाली में 2 बजे से 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि प्रवेश पत्र पत्र, एवार्ड ब्लैंक, नामिल रोल, डेस्क स्लीप और पर्चा सभी परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डीआईओएस राजकुमार पंडित व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा के तैयारी की समीक्षा की। बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों को आनलाइन कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 149033 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में पंजीकृत बालक 78606, हाईस्कूल में पंजीकृत बालिका 38877, इंटर में पंजीकृत कुल छात्र 70427, इंटर में पंजीकृत बालिकाएं 36022 और इंटर में पंजीकृत बालक 34405 हैं। परीक्षा की आनलाइन निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में परीक्षा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में कंप्यूटर लगाए गए हैं। इन कंप्यूटरों के जरिए सभी केंद्रों पर चल रही बोर्ड परीक्षा की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

यह है परीक्षा की तैयारी
- जिले में विद्यालयों की संख्या-641
-बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र-230
- बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत कुल छात्र-149033
- हाइस्कूल में पंजीकृत छात्रों की संख्या-78606
- हाईस्कूल में पंजीकृत कुल बालिकाएं-38877
- हाईस्कूल में पंजीकृत कुल बालक-39729
- इंटरमीडिएट में पंजीकृत कुल छात्र-70427
- इंटरमी डिएट में पंजीकृत कुल बालिका-36022
- इंटरमीडिएट में पंजीकृत कुल बालक-34405
- जिले में संवेदनशील केंद्रों की संख्या-36
- जिले में अतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या-17
- परीक्षा के लिए गठित कुल सचल दस्ते-07
- केंद्रों पर लगाए गए कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट-31
- केंद्रों पर लगाए गए कुल जोनल मजिस्ट्रेट-07
- केंद्रों पर लगाए गए कुल जोनल मजिस्ट्रेट-03
- केंद्रों पर लगाए गए कुल स्टैटिक मजिस्ट्रेट-230
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें