फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चाचा और भतीजी की मौत

Mon, 15 Aug 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मछलीशहर के रामपुर कला तिराहे के पास हादसे में चाचा भतीजी की मौत के बाद सड़क जाम करते लोग।
विज्ञापन
इलाहाबाद-जौनपुर हाईवे पर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के खाखोपुर बाजार के निकट रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा और भतीजी की मौत हो गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख कर हाईवे जाम कर दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह और सीओ हितेंद्र कृष्ण के समझाने बुझाने पर लोगों ने तीन घंटे बाद जाम समाप्त किया।    सुजानगंज थाने क्षेत्र के रामनगरा गांव निवासी रविचंद्र पटेल (22) अपनी भाभी सुमन देवी (32) और भतीजी रानी (5) के साथ बाइक से रिश्तेदार के घर डेल्हूपुर गांव जा रहे थे। वे बाइक से खाखोपुर बाजार के निकट रामपुरकला मोड़ के पास पहुंचे थे तभी जौनपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

  घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक चालक उछलकर कार के शीशे से टकराकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक चला रहे रविचंद्र और उनकी भतीजी रानी की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी भाभी सुमन गंभीर रूप से घायल हो र्गइं।
  उधर आस पास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर ही शव रख कर इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र सिंह, सीओ हितेंद्र कृष्ण मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। हादसे में मृत रविचन्द्र पटेल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह कानपुर में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें