फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकलेगी प्रभातफेरी, होगा ध्वजारोहण 

Mon, 15 Aug 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर  सजा नगर पालिका  भवन।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे जिले में धूम मची है। आजादी का जश्न मनाने के लिए सरकारी, गैर सरकारी सभी संस्थानों, स्कूल और कालेजों में भव्य तैयारियां की गई है।
विज्ञापन

  शहर में नगरपालिका भवन, शाही पुल, कलेक्ट्रेट आदि को सजाया गया है।

इस मौके पर जगह जगह प्रभात फेरियां निकलेगी और ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों होंगे। डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सुबह सात से आठ बजे तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी। आठ बजे समस्त सरकारी व  गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

इसके बाद स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान महात्मागांधी, डा. बीआर अंबेडकर व सरदार वल्लभ भाई पटेल आदि महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।सुबह साढ़े छह बजे कुत्तूपुर तिराहे से खानपुर, सिद्दीकपुर, आईटीआई व स्टेडियम तक क्रास कंट्री रेस होगा।
विज्ञापन


10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म होगा। 11 बजे से मलिन बस्ती खुरचनपुर दक्षिणी में स्वास्थ्य परीक्षण होगा।  सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में साफ .सफाई किया जाएगा। शाम छह बजे टाउनहाल नगरपालिका परिषद जौनपुर में स्वतंत्रता आंदोलन की स्मृति में जनसभा का होगी।

15 और 16 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालयों एवं शाहीपुल पर प्रकाश व्यवस्था की गई है। सभी विकास खंडों में 15 अगस्त को शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। पर्व की तैयारी में नगर के दर्जनों स्थानों पर तोरण द्वार लगाए गए है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रविवार को जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें