फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मीरगंज : मंगलवार शाम 5 बजे मीरगंज थाना के बभनियांव गांव निवासी दिलीप गौतम (35) प्रयागराज के जंघई बाजार सामान लेने जा रहे थे। वह जंघई फाटक पार करके जंघई जरौना मार्ग पर सरायममरेज के जंघई बाजार में पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप टक्कर मारते हुए निकल गई। मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर सरायममरेज थाना के जंघई बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। दिलीप के मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सूरत में रहकर मजदूरी का काम करता था। तीन माह पहले घर आया था। थानाध्यक्ष सरायममरेज अतुल कुमार मिश्र ने कहा है कि वाहन की तलाश के लिए जगह-जगह सीसी टीवी फुटेज देखी जा रही है। धर्मापुर: जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित जफराबाद थाना के किरतापुर ठाकुर द्वारा गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। इनमें केराकत के सिहौली गांव निवासी वीरेंद्र कुमार गांव के ही सनोज शामिल हैं।
वह मड़ियाहूं के पाली सुभाषपुर गए थे। बाइक सवार जब मांगलिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तो किरतापुर ठकुरद्वारा गांव के पास रात करीब दस बजे पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात पिकअप के चपेट में आ गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें